शनिवार, 28 मार्च 2026

नव संवत्सर 2083: समय और संस्कृति का पुनर्जन्म

 






 https://www.youtube.com/watch?v=f6dJjrS2Ktc&t=21s

नव संवत्सर 2083: समय और संस्कृति का पुनर्जन्म

आज जब दुनिया कैलेंडर की तारीखों के पीछे भाग रही है, तब भारतीय संस्कृति हमें समय की उस गहरी गणना की ओर ले जाती है जो वैज्ञानिक भी है और आध्यात्मिक भी। 19 मार्च 2026 को हमने अपने नए वर्ष 'नव संवत्सर 2083' का स्वागत किया है। यह दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को होता है, जिसे 'चैत्र शुक्ल प्रतिपदा' कहा जाता है। इस दिन से हिंदू धर्म में नए साल का आरंभ होता है, जिसे 'नव संवत्सर' के रूप में जाना जाता है। यह आज भी भारतीय काल-गणना का आधार है। यह हमारी उस वैज्ञानिक विरासत का प्रमाण है, जो सूर्य और चंद्रमा की गति के आधार पर समय को परिभाषित करती है। 19 मार्च 2026 से विक्रम संवत की गणना में 2083वाँ वर्ष शुरू होता है।

भारतीय काल-गणना केवल तिथियों का क्रम नहीं, बल्कि खगोलीय घटनाओं, ऋतुओं और मानव जीवन के चक्र का सटीक समन्वय है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को वर्षारंभ मानने के पीछे गहरी तर्कसंगतता हैयह वसंत ऋतु का प्रारंभिक चरण है, जो प्रकृति का पुनर्जन्म, सूर्य की गति और चंद्रमा की कलाओं का संतुलित संगम तथा कृषि चक्र की नई शुरुआत (बीज, फसल और श्रम का नया वर्ष) दर्शाता है। भारतीय पंचांग (लूनी-सोलर) चंद्रमा की तिथियों और सूर्य की संक्रांतियों का संयोजन है, जो इसे अत्यंत वैज्ञानिक बनाता है।

धार्मिक, आध्यात्मिक, आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस पावन तिथि से जुड़ी तीन प्रमुख पौराणिक कथाएं हैं:

1. ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना (ब्रह्म पुराण): 'ब्रह्म पुराण' के अनुसार, जब संपूर्ण ब्रह्मांड जलमग्न और अंधकारमय था और भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में थे, तब उनकी नाभि से उत्पन्न कमल पर ब्रह्मा जी प्रकट हुए। यही सृजन का प्रथम क्षण था। उन्होंने इसी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के सूर्योदय के समय सृष्टि की रचना का संकल्प लिया था। ब्रह्मा जी ने इसी दिन से 'सतयुग' का प्रारंभ किया और कालचक्र (समय की सुई) को गति दी। उन्होंने पंचमहाभूतों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) की व्यवस्था की; ग्रह, नक्षत्र और ऋतुओं का नियमन किया तथा दिन, मास और संवत्सर (वर्ष) का निर्धारण किया। इसीलिए इस दिन को "सृष्टि का जन्मदिन" कहा जाता है।


 

इस दिन ब्रह्मा जी की पूजा का विशेष विधान है क्योंकि उन्होंने ही शून्य से इस जीवंत संसार को गढ़ा था। यह तथ्य संकेत देता है कि सृष्टि का आरंभ निर्विकार और शुद्ध ऊर्जा (विष्णु) से हुआ और उसे आकार देने वाली सृजनात्मक शक्ति (ब्रह्मा) उसी से उत्पन्न हुई। यह कथा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सृजन-तत्व की दार्शनिक व्याख्या हैकि व्यवस्था, समय और नियम के बिना सृष्टि संभव नहीं। इस दिन ब्रह्मा जी ने न केवल भौतिक वस्तुओं की रचना की, बल्कि नैतिक और आध्यात्मिक नियमों की भी नींव रखी। यह नव संवत्सर न केवल एक नए साल का आरंभ है, बल्कि एक नए आध्यात्मिक और नैतिक चक्र का प्रारंभ भी है। यह एक ऐसा अवसर है जब व्यक्ति अपने भीतर निहित ब्रह्मांड की खोज करता है और अपने जीवन को एक नई दिशा में मोड़ने का प्रयास करता है।

2. भगवान विष्णु का 'मत्स्य अवतार': एक अन्य प्रमुख कथा जल प्रलय से जुड़ी है। जब हयग्रीव नामक असुर ने वेदों को चुराकर समुद्र की गहराइयों में छिपा दिया था, तब सृष्टि का विनाश निश्चित लग रहा था। वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं थे, बल्कि वे जीवन, संस्कृति, नैतिकता और विज्ञान के महासागर तथा मानव सभ्यता की आत्मा थे। उस विकट स्थिति में भगवान विष्णु ने मत्स्य (मछली) का अवतार लिया। हयग्रीव का शरीर भयावह था, जिसका धड़ मनुष्य और सिर घोड़े का था। मत्स्य रूपी भगवान विष्णु और हयग्रीव के बीच भयंकर युद्ध हुआ, जिसमें भगवान ने वेदों की रक्षा की और अंधकार को परास्त किया। प्रलय के शांत होने के बाद, इसी प्रतिपदा तिथि को भगवान ने पुनः वेदों को स्थापित किया और मनु (वैवस्वत मनु) के माध्यम से मानव सभ्यता की नई शुरुआत की। यह कथा एक शक्तिशाली पुनरुद्धार की कहानी है जो दर्शाती है कि कोई भी विनाश अंतिम नहीं है; वह नए आरंभ की एक अवस्था है।


 

3. सम्राट विक्रमादित्य और शकों पर विजय: यह कथा ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण है। प्राचीन भारत में 'शकों' और 'हूणों' जैसे विदेशी आक्रांताओं ने अत्यंत अत्याचार फैला रखा था। उज्जैन के प्रतापी राजा विक्रमादित्य ने अपनी वीरता, बुद्धिमत्ता और कुशल रणनीति से शकों को पराजित कर भारत भूमि से खदेड़ दिया। इस महान विजय और प्रजा को कष्टों से मुक्ति दिलाने की स्मृति में उन्होंने 'विक्रम संवत' की शुरुआत की। राजा विक्रमादित्य ने इसी दिन अपनी प्रजा का ऋण माफ कर दिया था, जिससे पूरी प्रजा ने दीप जलाकर खुशियाँ मनाईं। इस कथा का संदेश है कि सशक्त नेतृत्व, न्याय और जनकल्याण ही समृद्धि के आधार हैं।


 

अन्य महत्वपूर्ण मान्यताएं हैं कि इसी दिन सतयुग का प्रारंभ हुआ था, जो यह सिखाता है कि नैतिकता और सत्यनिष्ठा ही दीर्घकालीन संतुलन का मार्ग हैं। इसी दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था, जिससे 'रामराज्य' की स्थापना हुई और त्रेतायुग का आरंभ हुआ। इसी दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए अपनी कठोर तपस्या का समापन किया था, जिसके बाद से चैत्र नवरात्रि की परंपरा प्रारंभ हुई।


 

यह विविधता में एकता का पर्व है क्योंकि इसे भारत के विभिन्न कोनों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है।

महाराष्ट्र में इसे 'गुड़ी पड़वा' के रूप में मनाया जाता है, जहाँ घरों के सामने विजय और नई शुरुआत के प्रतीक स्वरूप 'गुड़ी' (भगवा झंडा) फहराई जाती है। इस दिन  विशेष भोजन तैयार किया जाता है, जिसे 'श्रीखंड-पूड़ी' कहा जाता है. जो जीवन के खट्टे मीठे  दोनों पहलुओं को दर्शाता है


 

दक्षिण भारत (कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना) में इसे 'उगादि' कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है नए युग का आरम्भ। यहाँ 'उगादि पचड़ी' का विशेष महत्व है, जो छह स्वादों का संयोजन हैखट्टा, मीठा, कड़वा, तीखा, नमकीन और कसैला। यह पचड़ी जीवन की पूर्णता और सभी अनुभवों को स्वीकार करने का प्रतीक है। यह प्रथा भारतीय चिकित्सा विज्ञान के सिद्धांतों से भी जुड़ी है जिसके अनुसार  छह स्वादों का संयोजन शरीर में अग्नि तत्व को संतुलित करता है और मन को शांत करता है  यह दर्शाती है कि भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिकता और विज्ञान एक दूसरे को पूरक बनाते हैं।

कश्मीर में इसे 'नवरेह', सिंध में 'चेटीचंड' और मणिपुर में 'सजिबु नोंगमा पानबा' के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

शक्ति की उपासना के लिए यह महत्वपूर्ण समय होता है शक्ति की उपासना का यह नौ दिवसीय उत्सव है, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर नवमी (राम नवमी) तक चलता है, जब भगवान राम का जन्म दिन होता है। कलश की स्थापना करके इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधाना की जाती है। यह आत्म-शुद्धि और अपने भीतर की शक्ति (ज्ञान, साहस, सहनशीलता और भक्ति) को जागृत करने का अवसर है।


 

आज की तेज़-रफ्तार दुनिया में नव संवत्सर हमें तीन स्पष्ट दिशाएँ देता है पहली  रीसेट यानी अतीत की त्रुटियों से सीखकर नई शुरुआत, दूसरी रीअलाइन अर्थात प्रकृति, दिनचर्या और स्वास्थ्य के साथ तालमेल और तीसरी रीइमेजिन जिसका मतलब है  लक्ष्य, मूल्य और जीवन-दृष्टि का पुनर्निर्धारण 

कॉरपोरेट भाषा में कहें तो यह वार्षिक स्ट्रैटेजिक रीसेट है; आध्यात्मिक भाषा मेंआत्मशुद्धि और नवसंकल्प 

 

भारत की सांस्कृतिक विविधता कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय शक्ति है। यह विविधता हमें सिखाती है कि राष्ट्र की एकता एकरूपता पर नहीं, बल्कि विविधता के भीतर अंतर्निहित एकता पर निर्भर करती है। आज जब हम राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता के मुद्दों के सम्मुख खड़े हैं, तब यह संदेश और भी प्रासंगिक हो जाता है।

नव संवत्सर केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा की समग्र अभिव्यक्ति हैजहाँ पुराण, इतिहास, विज्ञान और लोकाचार एक सूत्र में बंधते हैं। इस नव रात्रि में जब हम दीप प्रज्वलित करें, तो केवल उत्सव न मनाएँबल्कि यह संकल्प भी लें कि समय का सम्मान करेंगे, प्रकृति के साथ संतुलन रखेंगे तथा ज्ञान और परंपरा को आगे बढ़ाएँगे। इसी में हमारे अतीत की गरिमा और भविष्य की दिशा दोनों निहित हैं। इस नव संवत्सर पर हम केवल नए संकल्प ही न लें, बल्कि अपनी संस्कृति के इस वैज्ञानिक आधार को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का उत्तरदायित्व भी उठाएं।


 

नव संवत्सर आपके जीवन में नई ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। समस्त पाठकों को 'विक्रम संवत 2083' की अनंत शुभकामनाएँ!

~~~~~~~~~~~~~~~शिव मिश्र ~~~~~~~~~~~~~~~~

 

 

 

 

शनिवार, 7 मार्च 2026

मक्का-मदीना मिला रहे इज़रायल से हाथ, लेकिन भारत में उन्माद,

 


मक्का-मदीना मिला रहे इज़रायल से हाथ, लेकिन भारत में उन्माद || भारत के कुछ शहरों में विदेशी कट्टरपंथ के लिए आंसू क्यों बहाए जा रहे हैं ?

ईरान के सर्वोच्च इस्लामिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की एक कथित अमेरिकी-इज़रायली हमले में मृत्यु की खबरों के बाद भारत के कई शहरों में मुस्लिम समुदाय, विशेष रूप से शिया मुसलमानों द्वारा विरोध प्रदर्शन और शोक सभाएं आयोजित की गईं। इन प्रदर्शनों में प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार की 'चुप्पी' पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। कहीं-कहीं राष्ट्र विरोधी बयानबाजी भी देखने को मिली। कांग्रेस, वामपंथी और विपक्षी नेताओं ने मांग की कि भारत सरकार इस हमले की स्पष्ट निंदा करे और ईरान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करे। सोनिया गांधी ने समाचार पत्र में लेख लिखकर न केवल सरकार की आलोचना की, बल्कि एक विशेष दृष्टिकोण का समर्थन किया।

कट्टरता केवल बंदूकों से नहीं आती, वह विरोध की भाषा से शुरू होती है। आज हम जाने-अनजाने में उसी खाई को खोद रहे हैं, जिसमें कभी पर्शिया जैसी महान सभ्यताएं दफन हो गईं। आस्था का सम्मान करना लोकतंत्र है, लेकिन आस्था के नाम पर राष्ट्र की नीति को बंधक बनाना अराजकता है। भारत की विदेश नीति किसी धर्म के प्रति प्रेम या घृणा पर नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा और आर्थिक भविष्य पर आधारित होनी चाहिए, न कि वोट बैंक के तुष्टिकरण पर। यह देखना दुखद है कि जब अरब दुनिया 'मार्स मिशन' और 'एआई तकनीक' की बात कर रही है, तब भारत में एक वर्ग सातवीं सदी के संघर्षों की मानसिकता में जी रहा है। इज़रायल या अमेरिका का विरोध करना एक 'फैशन' बन गया है, जो राष्ट्रीय हित को ताक पर रखकर किया जाता है। यदि खाड़ी के मुस्लिम देश अपने राष्ट्रीय हितों के लिए इज़रायल से हाथ मिला सकते हैं, तो भारतीय मुसलमानों को यह सोचने की जरूरत है कि वे किसके हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं—ईरान के 'प्रॉक्सी' एजेंडे की या अपने देश 'भारत' की तरक्की की?

हमें यह समझना होगा कि ईरान की अपनी राजनीति है, और भारत का अपना भूगोल। जब कोई नागरिक अपने देश की चुनी हुई सरकार को विदेशी संघर्षों के आधार पर 'भला-बुरा' कहता है, तो वह वास्तव में अपनी ही लोकतांत्रिक जड़ों को कमजोर कर रहा होता है।

भारत में खामेनेई के समर्थन में आंसू बहाने वालों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ईरान इस समय इज़रायल के अतिरिक्त सऊदी अरब सहित खाड़ी के कई मुस्लिम देशों पर भी मिसाइल आक्रमण कर रहा है, जिससे भारी धन-जन की हानि हो रही है। इन क्षेत्रों में लगभग 1 करोड़ भारतीय रहते हैं; ऐसे में ईरान के प्रति यह एकतरफा प्रेम प्रदर्शन, क्या भारत सरकार के प्रति 'खिलाफत आंदोलन' की तर्ज पर आक्रोश जाहिर करना तो नहीं है?

इसमें कोई संदेह नहीं कि किसी भी देश द्वारा किसी संप्रभु राष्ट्र पर आक्रमण या किसी राजनीतिक/धार्मिक नेता की हत्या गलत है, जैसा कि अमेरिका पर आरोप है। लेकिन किसी राष्ट्र द्वारा आतंकी संगठन खड़े करना, उन्हें संसाधन उपलब्ध कराना, विरोधी देशों में आतंकी घटनाएं करवाना और उसके नागरिकों का अपहरण व हत्याएं करवाना भी किसी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता। यह मानवता के प्रति जघन्य अपराध है, जो ईरान वर्षों से कर रहा है। कौन कितना गलत है, यह बहस का विषय हो सकता है।

खामेनेई यद्यपि सर्वोच्च मजहबी नेता थे, लेकिन वे किसी संवैधानिक पद पर नहीं थे, इसलिए उनके निधन पर सरकारी संवेदना या शोक का कोई औचित्य नहीं है। विशेषकर तब, जब वे समय-समय पर भारत के आंतरिक मुद्दों पर विवादित बयान देते रहे हों। खामेनेई ने कई बार कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन, गाजा और यमन से की। अगस्त 2019 में जब भारत ने अनुच्छेद 370 हटाया, तब खामेनेई ने भारत सरकार से "दमनकारी नीति" छोड़ने की मांग की थी। मार्च 2020 के दिल्ली दंगों को उन्होंने "मुसलमानों का नरसंहार" बताया और नागरिकता संशोधन कानून की भी कड़ी आलोचना की, जो भारत के आंतरिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप था। किसी भी संप्रभु राष्ट्र द्वारा इस तरह के "अस्वीकार्य हस्तक्षेप" के बाद संवेदना प्रकट करना, अपने स्वाभिमान और राष्ट्रीय अस्मिता को स्वयं चोट पहुँचाना है।

वर्तमान परिस्थितियों में ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच छिड़ा यह युद्ध भारत के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। भारत को अपनी "सामरिक स्वायत्तता" की नीति पर कायम रहना चाहिए। मोदी सरकार ने इज़रायल के साथ संबंधों को 'विशेष सामरिक साझेदारी' तक पहुँचाया है, जिसकी गर्मजोशी फरवरी 2026 की प्रधानमंत्री की इज़रायल यात्रा में दिखी। दूसरी ओर, भारत को ईरान के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को भी बनाए रखना चाहिए, यद्यपि ईरान के इस्लामिक राष्ट्र बनने के बाद दोनों प्राचीन सभ्यताओं के बीच का सेतु अब इतिहास बन चुका है। भारत का आधिकारिक रुख "संवाद और कूटनीति" के माध्यम से शांति बहाली का होना चाहिए।

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों (कच्चा तेल और गैस) का बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से पूरा करता है। हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में तनाव के कारण सप्लाई चेन बाधित हुई है। यद्यपि अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की विशेष छूट दी है, लेकिन बीमा कवर न मिलने के कारण आपूर्ति अब भी बाधित है।

प्राचीन सनातन भारत और प्राचीन पर्शिया के संबंध ऋग्वेद और जेंद-अवेस्ता के पन्नों में जीवित हैं। इन्हें एक ही आर्य कुल की दो शाखाएं माना जाता है, जो कालांतर में अलग-अलग दिशाओं में विकसित हुईं। वैदिक संस्कृत और प्राचीन अवेस्तन भाषाएं "जुड़वां बहनों" की तरह हैं। सनातन परंपरा में जिसे 'यज्ञ' कहा जाता है, पारसी परंपरा में उसे 'यास्ना' कहा गया।

इन दोनों सभ्यताओं के बीच एक अनूठा दार्शनिक विभाजन भी दिखता है। भारत में 'देव' पूजनीय हुए और 'असुर' राक्षसी प्रवृत्तियों के प्रतीक बने, जबकि ईरान में इसके विपरीत 'अहुर' (असुर) सर्वोच्च ईश्वर बने और 'दैव' बुरी शक्तियों के प्रतीक। यह विभाजन संकेत देता है कि एक कालखंड में ये दोनों समूह साथ थे, जो वैचारिक मतभेद के कारण अलग हुए, पर उनके संस्कार एक ही रहे।

तुर्की के बोग़ाज़कुई से मिला 3400 साल पुराना शिलालेख गवाही देता है कि ऋग्वैदिक देवता (इंद्र, वरुण, मित्र, नासत्य) सुदूर पश्चिम तक पूजे जाते थे। यह शिलालेख भारतीय इतिहास की उस कल्पित कहानी को खारिज करता है कि सनातन धर्म केवल एक छोटे से क्षेत्र की उपज था।

ऐतिहासिक काल में, विशेषकर हर्यक और मौर्य वंश के दौरान, दोनों सभ्यताओं के बीच प्रशासनिक और कलात्मक आदान-प्रदान हुआ। प्राचीन गांधार (वर्तमान में अफगानिस्तान का क्षेत्र) जहाँ से होकर व्यापारिक काफिले और विद्वान एक-दूसरे के यहाँ आते जाते थे। आयुर्वेद, गणित और दर्शन का ज्ञान भारत से पर्शिया के माध्यम से ही अरब और यूरोप तक पहुँचा।

पर्शिया से ईरान बनने की यात्रा अपनी जड़ों को खोजने की थी । ईरान शब्द प्राचीन अवेस्तन भाषा के 'ऐर्यानाम' से निकला है, जिसका अर्थ है "आर्यों की भूमि"। सासैनियन राजाओं के समय तीसरी शताब्दी ईस्वी के शिलालेखों में भी इस देश को 'ईरान-शह्र' यानी आर्यों का साम्राज्य कहा गया है। इस नाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर औपचारिक पहचान 21 मार्च, 1935 को मिली। रज़ा शाह पहलवी, जो ईरान के आधुनिकीकरण के पक्षधर थे, चाहते थे कि उनके देश को पर्शिया के बजाय ईरान से जाना जाए। उनका मानना था कि 'ईरान' नाम का उपयोग करने से देश की 'आर्य विरासत' स्पष्ट रूप से दुनिया के सामने आएगी, जो उस दौर के वैश्विक परिदृश्य में एक गौरवशाली पहचान मानी जाती थी।

लेकिन 1979 की इस्लामी क्रांति ने इसे कट्टरता के 'पाषाण युग' में धकेल दिया। इसने न केवल ईरान की सरकार बदली, बल्कि उसकी सदियों पुरानी पहचान, संस्कृति और वैश्विक राजनीति के दृष्टिकोण को भी पूरी तरह से बदल दिया। ईरान एक 'इस्लामी गणराज्य' बन गया। कानून व्यवस्था को 'शरिया' पर आधारित किया गया। धार्मिक शिक्षा लागू हो गयी और सह-शिक्षा समाप्त हो गयी मनोरंजन के साधनों पर कड़ा सेंसर लागू हुआ। महिलाओं के लिए हिजाब/चादर अनिवार्य कर दी गई। आधुनिक पहनावे और जीवनशैली को प्रतिबंधित कर दिया गया। बाद में, ईरान ने अपनी इस्लामिक क्रांति को अन्य मुस्लिम देशों में निर्यात करने की कोशिश की, जिससे सऊदी अरब जैसे सुन्नी देशों के साथ उसका विवाद गहरा गया। सरकार ने इस्लाम से पूर्व की संस्कृति और इतिहास को दबाने और मिटाने का कार्य किया ।

ईरान का इतिहास हमें सिखाता है कि कट्टरता हमेशा 'धार्मिक सुधार' के नाम पर आती है, लेकिन वह अंततः सभ्यता का संहार कर देती है। भारत की ढाल उसकी 'सहिष्णुता' नहीं, बल्कि उसका 'सजग लोकतंत्र' और 'सभ्यतागत गर्व' होना चाहिए।

"भारत की शक्ति उसकी विविधता में नहीं, बल्कि उस विविधता के 'भारतीयता' के सूत्र में बंधे होने में है। यदि यह सूत्र टूटा, तो हम भी इतिहास के उन पन्नों का हिस्सा बन जाएंगे जिन्हें आज हम एक 'चेतावनी' की तरह पढ़ रहे हैं।"

क्या आप अपनी अगली पीढ़ी को एक 'आधुनिक प्रगतिशील भारत' देना चाहते हैं या किसी विदेशी विचारधारा की 'छाया' मात्र? चुनाव आपका है।

~~~~~~~~~~~शिव मिश्रा ~~~~~~~~~

ईरान-इजरायल / अमेरिका युद्ध के बीच भारत का 'भीतरी' संकट उजागर

  ईरान-इजरायल / अमेरिका युद्ध के बीच भारत का 'भीतरी' संकट उजागर | अमेरिका का प्रशंसनीय कार्य भी विमर्श का शिकार | इजरायल के बाद भारत...